अर्थतंत्र

डॉलर के मुकाबले रुपये की बदहाली जारी, 71.87 के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

रुपये की लगातार गिरती कीमत की वजह से बाजार में खलबली मची हुई है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकार्ड निचले स्तर 71.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फोटो: सोल मीडिया
फोटो: सोल मीडिया डॉलर के मुकाबले 71.87 के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंचा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रुपये में फिर रिकार्ड स्तर की गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 71.87 के स्तर पर पहुंच गया है, जोकि अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। पिछले कई दिनों से रुपये की हालत पतली है। लगातार रुपया नीचे गिरता चला जा रहा है।

रुपये की लगातार गिरती कीमत की वजह से बाजार में खलबली मची हुई है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकार्ड निचले स्तर 71.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को पूरे दिन में रुपये में 36 पैसे कमजोरी आई थी।

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये से जुड़े आंकड़े:

  • मंगलवार को रुपया 71.58 के स्तर पर बंद हुआ था
  • सोमवार को रुपया 71.22 के स्तर पर बंद हुआ था
  • पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया 70.99 के स्तर पर बंद हुआ था
  • गुरुवार को रुपया 70.74 के स्तर पर बंद हुआ था
  • पिछले हफ्ते इसी दिन यानी बुधवार को रुपया 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था
  • पिछले हफ्ते मंगलवार को रुपया 70.10 के स्तर पर बंद हुआ था

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Sep 2018, 12:36 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह