अर्थतंत्र

रुपये की गिरती कीमतों के बीच एक और झटका, देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में विदेशी मुद्रा भंडार 21 सितंबर को 401.79 अरब डॉलर था जो 28 सितंबर को घटकर 400.52 अरब डॉलर रह गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को खत्म हुए हफ्ते में 1.26 अरब डॉलर की कमी आई। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में विदेशी मुद्रा भंडार 21 सितंबर को 401.79 अरब डॉलर था जो 28 सितंबर को घटकर 400.52 अरब डॉलर रह गया।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में आरबीआई की पोजीशन शामिल हैं।

  • एफसीए आलोच्य सप्ताह में 1.16 अरब डॉलर घटकर 376.24 अरब डॉलर रह गया।
  • स्वर्ण भंडार 7.07 करोड़ डॉलर घटकर 20.34 अरब डॉलर रह गया।
  • एसडीआर का मूल्य 1.04 करोड़ डॉलर घटकर 1.47 अरब डॉलर रह गया।
  • आईएमएफ में में देश की आरक्षित निधि 1.46 करोड़ डॉलर घटकर 2.46 अरब डॉलर रह गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह