अर्थतंत्र

देश में कोरोना काल में भी महंगाई की मार जारी, लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। ये बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 90.99 रुपये हो गया है। वहीं डीजल 81.42 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में कोरोना के कहर के हाहाकार है। कई राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया है। जिसकी वजह से लोगों के रोजगार चौपट हो गए है। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों को महंगाई की मार जारी है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। ये बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 90.99 रुपये हो गया है। वहीं डीजल 81.42 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपये और डीजल 88.49 लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 92.90 रुपये और डीजल 86.35 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 91.14 रुपये और डीजल 84.26 रुपये लीटर हो गया है।

गौरतलब है कि 5 राज्यों के चुनाव के दौरान फरवरी के अंत से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़त नहीं की जा रही थी, लेकिन 2 मई को नतीजे आए। उसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश