
देश की आम जनता पर महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर आम आदमी की जेब पर झटका लगा है। एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश में अब घरेलू गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हुआ है।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 रुपये 50 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 1003 रुपये, कोलकाता में 1029 रुपये, चेन्नई में 1018.5 रुपये हो गया है।
Published: undefined
दूसरी ओर घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 8 रुपये महंगा हो गया है। आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 रुपये, कोलकाता में 2454 रुपये, मुंबई में 2306 रुपये और चेन्नई में 2507 रुपये का मिलेगाा।
Published: undefined
गौरलतब है कि इससे पहले 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined