अर्थतंत्र

महंगाई की मार: विमान ईंधन की बढ़ोतरी के बाद जल्द हो सकता है हवाई किराया भी महंगा, 1 हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम

दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 2,354.07 रुपये यानी 3.57 प्रतिशत बढ़कर 68,262.35 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इससे पहले 16 जून को इसमें 2.68 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में महंगाई की मार जारी है। विमान ईंधन की कीमतों में एक हफ्ते के अंतराल पर आज दूसरी बार बढ़ोतरी की गई जिससे हवाई किराया भी महंगा होने की आशंका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत बढ़ गई है। अब 2,354.07 रुपये यानी 3.57 प्रतिशत बढ़कर 68,262.35 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इससे पहले 16 जून को इसमें 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

इस साल 01 मई से अब तक 5 बार विमान ईंधन के दामों में बदलाव किया गया है। 4 बार दाम बढ़ाये गये हैं जबकि 01 जून को करीब एक प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस दौरान दिल्ली में इसकी कीमत 10,457.07 रुपये यानी 18.09 प्रतिशत बढ़ चुकी है।


विमान सेवा कंपनियों की कुल लागत का 30 से 40 प्रतिशत विमान ईंधन के मद में खर्च होता है। इस कारण विमान ईंधन की बढ़ती कीमत का असर हवाई किराये पर भी दिख सकता है।
दूसरे शहरों में भी आज से विमान ईंधन महंगा हो गया है। जो ये हैं:

मुंबई में 2,414.25 रुपये (3.77 प्रतिशत) बढ़कर 66,482.90 रुपये

कोलकाता में 2,289.38 रुपये (3.27 प्रतिशत) बढ़कर 72,295.24 रुपये

चेन्नई में 2,491.51 रुपये (3.69 प्रतिशत) बढ़कर 70,011.44 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान