अर्थतंत्र

महंगाई की मार: तेल की कीमतों में फिर इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101 के पार, डीजल पहुंचा 90 रुपये के करीब

दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

बता दें कि दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।


मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 107.20 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपये प्रति लीटर हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!