अर्थतंत्र

महंगाई की मार: एक बार फिर तेल के दामों में इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए के करीब, मुंबई में 105 रुपए

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिये जिससे पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपये, चेन्नई में 100 रुपये और दिल्ली और कोलकाता में 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 40 पैसे तक महंगा हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में लोगों पर महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर तेल के दामों में इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिये जिससे पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपये, चेन्नई में 100 रुपये और दिल्ली और कोलकाता में 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 40 पैसे तक महंगा हुआ।

तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था।


देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम:

दिल्ली में पेट्रोल-99.16 रुपए, डीजल के दाम- 89.18 रुपए
मुंबई में पेट्रोल के दाम-105.24. डीजल के दाम- 96.72
चेन्नई में पेट्रोल के दाम-100.13, डीजल के दाम-93.72
कोलकाता में पेट्रोल के दाम- 99.04, डीजल के दाम-92.03

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Jul 2021, 10:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी हमला

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई