अर्थतंत्र

जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त, दिल्ली में पेट्रोल 87 रुपये के पार

दिल्ली में पेट्रोल 87.30 रुपये और डीजल 77.48 रुपये लीटर हो गया है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये और डीजल 84.36 रुपये लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी सरकार में जनता पर महंगाई की मार जारी है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त कर दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है। दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड 87.30 रुपये लीटर हो गया है।

इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 87.30 रुपये और डीजल 77.48 रुपये लीटर हो गया है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये और डीजल 84.36 रुपये लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया है। नोएडा में पेट्रोल 86.41 रुपये और डीजल 77.90 रुपये लीटर हो गया है।

गौरतलब है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर कोई राहत देने को तैयार नहीं है। उल्टे बजट में पेट्रोल-डीजल पर एग्री इन्फ्रा सेस लगा दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • PUC Certificate: गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट कितने दिन चलेगा? बदले नियम, किसे फायदा-किसे नुकसान

  • ,
  • 'समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता', राहुल ने मोदी पर कसा तंज, ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर की साझा

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट