अर्थतंत्र

LIC IPO Listing: इनवेस्टर्स को तगड़ा घाटा दे गया LIC का महाआईपीओ, इतना प्रत‍िशत टूटा शेयर, जानें कितने पर हुआ लिस्ट

जानकार मान रहे थे कि एलआईसी का शेयर 5 से 10 फीसदी तक डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में एलआईसी का शेयर 949 रुपये के इश्यू प्राइस से 19 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड हो रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम का शेयर (LIC Share) स्‍टॉक मार्केट में लिस्ट हो गया है। देश का सबसे बड़ा आईपीओ BSE और NSE पर 8 से 9 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इससे पहले जानकारों ने भी एलआईसी के शेयर के ड‍िस्‍काउंट के साथ ल‍िस्‍ट होने की उम्‍मीद जताई थी। जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

एलआईसी का शेयर बीएसई (BSE) पर 81.80 रुपये डिस्काउंट (8.62% गिरावट) के साथ 867.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर यह शेयर 77 रुपये के डिस्काउंट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुआ।

आपको बता दें इस शेयर में न‍िवेशकों ने 9 मई तक पैसे लगाए थे। इसके बाद बोली लगाने वालों को 12 मई को शेयर अलॉट हुए थे। इसके लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर के बीच रखा गया था।

क्या था ग्रे मार्केट प्रीमियम

उम्मीद के मुताबिक फॉरेन इंवेस्टर्स से रिस्पॉन्स नहीं मिलने से इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम लगातार गिर रहा था। कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम हाल में लिस्ट हुए अधिकांश आईपीओ शेयरों में सबसे कम चल रहा था। जानकार मान रहे थे कि एलआईसी का शेयर 5 से 10 फीसदी तक डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में एलआईसी का शेयर 949 रुपये के इश्यू प्राइस से 19 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड हो रहा था। देखों तो ग्रे मार्केट में इसकी कीमत में लगातार गिरावट आई थी। शुरू में इस स्टॉक पर 92 रुपये का प्रीमियम दिखाया जा रहा था। बाद में यह डिस्काउंट पर आ गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक के खिलाफ विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन, खड़गे बोले- संसद में बयान दें PM

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, कई जगह 80 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

  • ,
  • 'छात्रों का मोदी सरकार पर अब कोई भरोसा नहीं', जयराम रमेश बोले- प्रधानमंत्री में जवाबदेही को लेकर प्रतिबद्धता का अभाव

  • ,
  • NEET-UG 2024 पेपर लीक: CBI बोली- 'मास्टरमाइंड' संजीव मुखिया ने न पेपर चुराया, न बेचा, नहीं मिले सबूत

  • ,
  • कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मुद्दों पर होगी बात