अर्थतंत्र

देश में तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर, पेट्रोल 100 रुपये के पार, लगातार 8वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 89.29 रुपये पर चला गया। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 79.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल का भाव 95 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तेल की कीमतों में लगी आग जारी है। देश में लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। मध्य प्रदेश पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पावर पेट्रोल की कीमत 100.18 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Published: 16 Feb 2021, 8:45 AM IST

वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 89.29 रुपये पर चला गया। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 79.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल का भाव 95 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 95.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 86.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे और डीजल में 38 पैसे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चेन्नई में पेट्रोल 91.48 रुपए और डीजल 84.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 90.54 रुपये और डीजल 83.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी है। बेंचमार्क कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद स्थानीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। इसके साथ राज्यस्तरीय करों को मिला कर ईंधन की खुदरा कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

Published: 16 Feb 2021, 8:45 AM IST

ऐसे तय होती है तेल की कीमत:

हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमत बदलती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इसके आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Published: 16 Feb 2021, 8:45 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Feb 2021, 8:45 AM IST