अर्थतंत्र

उफ्फ ये महंगाई की मार! लगातार 7वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 89 रुपये के करीब पेट्रोल, परभणी में 100 के पार

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.99 जबकि मुंबई में 95.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल 79.35 रुपये तो मुंबई में 86.34 रुपये में मिलेगा। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जनता पर महंगाई की मार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमत में 29 से 30 पैसे तो पेट्रोल की कीमत में 25 से 26 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.99 जबकि मुंबई में 95.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल 79.35 रुपये तो मुंबई में 86.34 रुपये में मिलेगा। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर हैं। सात दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 2.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 2.27 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

कोलकाता में डीजल 82.94 तो पेट्रोल 90.25 तक पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में डीजल 84.44 तो पेट्रोल 91.19 रुप में बिक रही है। देशभर में राजस्थान में ईंधन पर सबसे अधिक वैट है। इसी के चलते यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक हैं। श्रीगंगानगर कस्बे में पेट्रोल 99.29 और डीजल की कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। महाराष्ट्र के परभणी जिले में रविवार को पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए। परभणी जिला पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल भेडसुरकर ने बताया कि एडडिटिव्स पेट्रोल का दाम 100.16 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है जबकि अनलीडेड पेट्रोल 97.38 रुपये है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा