अर्थतंत्र

ओला इलेक्ट्रिक ने निवेशकों का कराया भारी नुकसान, मार्केट कैप 38,000 करोड़ रुपये हुआ कम

कंपनी के शेयर में गिरावट की वजह खराब सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर लगातार ग्राहकों की ओर से आने वाली शिकायतों को माना जा रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में बीते कुछ महीनों में भारी गिरावट देखने को मिली है और इस कारण निवेशकों को तकड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार को शेयर 70.20 रुपये पर था, जो कि उसके ऑल-टाइम हाई 157.40 प्रति शेयर से 55 प्रतिशत या 87.20 रुपये प्रति शेयर कम है। 

 शेयर में गिरावट के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 38,000 करोड़ रुपये कम हो गया है। कंपनी का मार्केट कैप ऑल टाइम हाई पर करीब 69,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था, जो कम होकर 31,000 करोड़ रुपये पर ही रह गया है।

कंपनी के शेयर में गिरावट की वजह खराब सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर लगातार ग्राहकों की ओर से आने वाली शिकायतों को माना जा रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में एक ओला इलेक्ट्रिक के ग्राहक ने बताया कि मुझे गाड़ी खरीदे हुए करीब चार महीने का समय हो गया है। बीते दो महीने गाड़ी में समस्याएं आ रही हैं। एक महीने में तीन बार ब्रेक शू खराब हो चुके हैं। सर्विस काफी खराब है। कभी पहले दिन नंबर नहीं आता है। अन्य ग्राहकों ने बताया कि गाड़ी में सॉफ्टवेयर, बैटरी और टायर जाम जैसी कई अन्य समस्याएं भी हैं।

वाराणसी में वकील विशाल ने आईएएनएस से कहा कि ओला इलेक्ट्रिक की एस1 एयर मेरे पास है। गाड़ी को खरीदे एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी बैटरी तीन बार खराब हो चुकी है। इसमें सॉफ्टवेयर को लेकर काफी समस्याएं हैं। ये क्रैश हो जाते हैं, जिसके कारण गाड़ी हैग हो जाती है। लोकल मैकेनिक इसे ठीक नहीं कर सकते हैं। इस कारण बार-बार सर्विस सेंटर पर ले जाना बोता है।

आगे कहा कि सर्विस सेंटर पर एक बार गाड़ी ले जाने के बाद कम से कम एक हफ्ते से लेकर महीने तक स्कूटर वहां खड़ा रहता है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में गिरावट की एक वजह कंपनी का लगातार नुकसान में होना है।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 495 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी का आय 1,214 करोड़ रुपये रही थी। इससे पहले की तिमाही यानी वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से जून की अवधि में ओला इलेक्ट्रिक की आय 1,644 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी को 347 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा