अर्थतंत्र

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर लगी आग! मुंबई में डीजल 100 पार, जानें नए रेट

पेट्रोल-़डीजल के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये से बढ़कर 103.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 92.12 रुपये से 92.47 रुपये प्रति लीटर हो गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज यानी 9 अक्टूबर को लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के बाद मुंबई में डीजल 100 रुपये लीटर के पार निकल गया है। दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल-़डीजल के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये से बढ़कर 103.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 92.12 रुपये से 92.47 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.83 रुपये और डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.27 रुपये और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 95.28 रुपये प्रति लीटर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की