अर्थतंत्र

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने महंगाई की आग को और भड़काया! देश में आज फिर बढ़े तेल के दाम, जानें नए रेट

दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 4.58 रुपये और डीजल की कीमत 4.03 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में आज 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर इजाफा किया है। इसके बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 4.58 रुपये और डीजल की कीमत 4.03 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल 31-31 पैसे महंगा होकर क्रमश: 99.80 रुपये और 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 28 पैसे बढ़कर 92.03 रुपये प्रति लीटर हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशभर में जारी रहेंगे प्रदर्शन', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के ‘झोला उठाने’ का वक्त आ गया', महंगाई को लेकर जयराम ने पीएम को घेरा

  • ,
  • युद्धविराम के दावों के बीच यूक्रेन में रूस के हमले जारी, रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमला, दो लोगों की मौत

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे