
मोदी सरकार में एक और महंगाई की मार पड़ी है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम 69.87 रुपये प्रति लीटर है। एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने के बाद पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से ये फैसला लिया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए