अर्थतंत्र

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2.14 और डीजल 2.23 रुपये महंगा

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को बढ़कर क्रमश: 73.40 रुपये, 75.36 रुपये, 80.40 रुपये और 77.43 रुपये प्रति लीटर हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को चौथे दिन जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.40 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 71.62 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। लगातार चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपये लीटर महंगा हो गया तो डीजल की कीमत में 2.23 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को बढ़कर क्रमश: 73.40 रुपये, 75.36 रुपये, 80.40 रुपये और 77.43 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.62 रुपये, 67.63 रुपये, 70.35 रुपये और 70.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

खबरों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आ सकती है। OPEC, रूस और तेल उत्पादन करने वाले अन्य देशों ने मिलकर जुलाई के अंत तक तेल उत्पादन में भारी कटौती का फैसला किया है। बता दें कि जब से इन देशों उत्पादन में कटौती की है, कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। पिछले दो महीने के भीतर कच्चे तेल का भाव लगभग दो गुना हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी कच्चे तेल का भाव 42 डॉलर के करीब है।

इसे भी पढ़ें: राहुल का केंद्र पर फिर हमला, बोले- चीनी लद्दाख में घुसे, हमारे क्षेत्र पर जमा लिया कब्जा, PM साधे हुए हैं चुप्पी

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर