अर्थतंत्र

डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर रिकार्ड गिरावट, 74.27 के नये स्तर पर पहुंचा रुपया

जानकारों का कहना है कि क्रूड आयल की कीमतें बढ़ने से रुपये में और गिरावट आ सकती है। पिछले दिनों रुपये में गिरावट को थामने की आरबीआई की कोशिश खास सफल नहीं हुई। इस वजह से ना सिर्फ इंपोर्ट महंगा हुआ है, बल्कि चालू खाता घाटा (सीएडी) और बढ़ने का डर बन गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर रिकार्ड गिरावट

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में रिकार्ड गिरावट का सिलसिला जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपये में एक बार फिर ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर करीब 1.25 बजे मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.27 के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, दोपहर 1.35 के आसापस रुपये में थोड़ा सुधार हुआ और यह 74.26 के स्तर तक लौट आया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.85 के स्तर पर खुला था, जबकि बीते कारोबार में रुपया 74.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से रुपये में और गिरावट आ सकती है। पिछले दिनों रुपये में गिरावट को थामने की आरबीआई की कोशिश कुछ खास सफल नहीं हुई। इस वजह से ना सिर्फ इंपोर्ट महंगा हुआ है, बल्कि चालू खाता घाटा (सीएडी) और बढ़ने का डर बन गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह