
आज सेंसेक्स 222 अंकों की शानदार तेजी के साथ 51,531 अंकों के रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जो सुबह 144 अंकों की गिरावट के साथ 51,165 अंकों के स्तर पर खुला था। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 51,592.45 अंकों का उच्चतम स्तर और 51,157.31 अंकों का न्यूनतम स्तर छुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 66 अंकों की बढ़त के साथ 15,173 अंकों के रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जो सुबह 33 अंकों की गिरावट के साथ 15,073 अंकों के स्तर पर खुला था। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 15,188.50 अंकों का उच्चतम स्तर और 15,065.40 अंकों का न्यूनतम स्तर छुआ।
Published: undefined
गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।अगर आप आज सोना खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह सोने में गिरावट देखी गई।अप्रैल की फ्यूचर ट्रेड 145.00 रुपये की गिरावट के साथ 47,868.00 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रही है।वहीं, चांदी की मार्च की फ्यूचर ट्रेड 604.00 रुपये की गिरावट के साथ 68,322.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज यहां भी गोल्ड में गिरावट देखी गई है।अमेरिका में सोने का कारोबार 4.35 डॉलर की गिरावट के साथ 1,837.92 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है।वहीं, चांदी का करोबार 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 26.86 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।
Published: undefined
बजट फ्लाइट की सुविधा देने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 12 से 20 फरवरी के बीच 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्पाइसजेट ऐसी पहली और एकमात्र एयरलाइन कंपनी होगी, जो अजमेर को मुंबई और अहमदाबाद से जोड़ेगी। इसके साथ ही कंपनी की वह प्रतिबद्धता भी नजर आती है जो उसने मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए तय की है। इन नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने वाली 4 नई सीजनल फ्लाइट भी शामिल हैं। इसके अलावा यह अहमदाबाद- बेंगलुरु - अहमदाबाद, कोलकाता - गुवाहाटी और गुवाहाटी - दिल्ली मार्गों पर भी अपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।
सीजनल फ्लाइट 12 फरवरी से 13 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी। वहीं बाकी फ्लाइट 19 फरवरी से शुरू होंगी। एयरलाइन इन रास्तों पर बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों को तैनात करेगी। स्पाइसजेट की चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने कहा, "हम अपने घरेलू नेटवर्क में 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। अजमेर को दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद से सफलतापूर्वक जोड़ने के बाद अब हम मुंबई से अजमेर के लिए रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू करेंगे। स्पाइसजेट अहमदाबाद को भी अमृतसर से जोड़ेगी और हमें उम्मीद है कि इस मार्ग पर बहुत से तीर्थयात्री और पर्यटक यात्रा करेंगे।"
Published: undefined
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर में पेट्रोल का भाव फिर एक नई उंचाई पर चला गया है। दिल्ली में डीजल का भाव 78 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार नौ सत्रों की तेजी में थोड़ी नरमी देखी जा रही है लेकिन बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे, और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसे, मुंबई में 31 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 87.85 रुपये, 89.16 रुपये, 94.36 रुपये और 90.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश: 78.03 रुपये, 81.61 रुपये, 84.94 रुपये और 83.18 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Published: undefined
मलेशिया की जीडीपी में पिछले साल की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 3.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो 2020 के लिए 5.6 प्रतिशत की गिरावट का कारण बनी, जो पिछले 23 वर्षों से सबसे बड़ी गिरावट है। देश के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बैंक ने कहा कि चौथी तिमाही में नकारात्मक वृद्धि काफी हद तक अक्टूबर 2020 के बाद से कई राज्यों में 'कंडीशनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर' (सीएमसीओ) को लागू करने की वजह से है, जो कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए किया गया था। इसने कहा, "विशेष रूप से अंतर-जिला और अंतर्राज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध, चौथी तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधि पर भारी गया।" इस तथ्य के बावजूद कि बाहरी मांग में लगातार सुधार ने विकास को सपोर्ट किया।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined