अर्थतंत्र

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 62 हजार के पार, निफ्टी भी 18 हजार से ऊपर

मंगलवार 19 अक्टूबर को सेंसेक्स ने पहली बार 62 हजार का आंकड़ा पार किया। वहीं, निफ्टी भी 18 हजार 600 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शेयर बाजार ने आज एक और इतिहास रचते हुए एक नई ऊंचाई पर खुला। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.89 अंकों की उछाल के साथ 62,156.48 के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड 18,602.35 के साथ कारोबार की शुरुआत की।

सेंसेक्स पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गुरूवार को 61 हजार अंक के स्तर को पार 61305.95 अंक पर रहा था। शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर अवकाश था। इस तरह सोमवार को पहला कारोबारी दिन था और आज दूसरा दिन है। इन दो दिनों में ही सेंसेक्स 61 हजार अंक से 62 हजार अंक पर पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी भी न.न सिर्फ 18500 अंक के स्तर को बल्कि 18600 अंक के स्तर को भी पार कर गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Oct 2021, 10:51 AM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की