हालात

दिल्ली पुलिस मुख्यालय को बम होने का संदेश भेजने के आरोप में नाबालिग को पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि इलाके की अच्छी तरह जांच करने के बाद ई-मेल भेजने वाले को पकड़ा गया जो एक नाबालिग है। उसने बताया कि नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंपने से पहले पुलिस ने उसकी ‘काउंसलिंग’ की।

(Getty Images
(Getty Images 

पुलिस ने एक नाबालिग को दिल्ली पुलिस मुख्यालय को एक ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ा है जिसमें कहा गया था कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इलाके की अच्छी तरह जांच करने के बाद ई-मेल भेजने वाले को पकड़ा गया जो एक नाबालिग है। उसने बताया कि नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंपने से पहले पुलिस ने उसकी ‘काउंसलिंग’ की।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय मध्य दिल्ली में जय सिंह रोड पर नांगलोई से लगभग 18 किलोमीटर दूर है।

मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईमेल भेजने वाला लड़का एक अपरिपक्व बच्चा है और इसलिए उसके हित में और किशोर न्याय अधिनियम का अनुपालन करते हुए उसकी पहचान का विवरण साझा नहीं किया जा सकता।’’

इसमें कहा गया, ‘‘मेल शरारत के लिए भेजा गया था। उचित ‘काउंसलिंग’ के बाद किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज, हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • ,
  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!