अर्थतंत्र

महंगाई पर कहीं खुशी, कहीं गम! कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू पर कोई राहत नहीं

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई खास नहीं होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सितंबर के पहले दिन एलपीजी की कीमतों में करीब 100 रुपये तक की कटौती की है, 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ते हो गए हैं। लेकिन घरेलू इस्तेमाल वाली रसोई गैस के सिलेंडरों पर कोई कटौती नहीं हुई है।

जानें कहां कितने हुए दाम

एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

कब-कब घटे और बढ़े दाम

गौरतलब है कि लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी, जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 249.50 रुपये बढ़े थे, जिससे दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। फिर एक मई 2022 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह