अर्थतंत्र

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 90 अंक तक टूटे, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंचा यस बैंक

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेंक्स 318 अंकों की गिरावट के साथ 38,897.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 90.60 अंक की गिरावट के साथ 11,596.90 के लेवल पर बंद हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मोदी सरकार का बजट पेश होने के बाद बाजार में मुनाफा कम और घाटा ज्यादा देखने को मिल रहा है। इन उतार-चढ़ाव के बीच आज सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सेंसेक्स 38,897.46 अंकों पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 90 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11,596 अंकों पर बंद हुई है।

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई। इससे पहले सुबह सेंसेक्स 11 अंक गिरकर 39,215.64 पॉइंट्स पर खुला, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित इंडेक्स निफ्टी 0.19% नीचे खुला।

वहीं बुधवार को खराब तिमाही नतीजे आने के बाद गुरूवार के कारोबार में यस बैंक में15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। शेयर टूटकर 83.70 के स्तर पर आ गया जो 5 साल का नया लो है। यस बैंक का शेयर का भाव 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। यस बैंक की ओर से घोषित वित्तीय नतीजों के अनुसार, बैंक को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 113.76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 1,260.36 करोड़ रुपये था। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में यस बैंक का मुनाफा बीती तिमाही में 91 फीसदी कम रहा।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से यस बैंक, ओएजीसी, कोल इंडिया, टाटा मोर्टस के शेयरों में तेजी रही।

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से सबसे अधिक तेजी विप्रो, एचडीएफसी, जी एंटरटेनमेंट, ब्रिटानिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में देखी देखी गई।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jul 2019, 5:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह