
पूरी दुनिया में लगभग सभी सेक्टरों की कंपनियों को आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियां बंद हुई हैं और कई बंद होने के कागार पर हैं। भारत की इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को दक्षिणी वेल्स शहर न्यूपोर्ट में स्थित अपने कारखाने को बंद करने की घोषणा की है। इसकी वजह से ब्रिटेन में करीब 400 लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा, कंपनी ब्रिटेन के वोल्वरहैंपटन स्थित स्टील सर्विस सेंटर को भी बंद करेगी। यहां भी 26 लोगों की नौकरियां जाएंगी।
Published: 03 Sep 2019, 1:31 PM IST
वहीं टाटा स्टील अपने कई संंयंत्रों को बेचने की कोशिश में है। टाटा स्टील का कहना है कि उसने अपने वैश्विक कोजेंट इलेक्ट्रिकल स्टील्स खंड के तहत आने वाले कनाडा और स्वीडन के संयंत्रों की बिक्री का करार कर लिया है। जिस कारखाने को बंद करने का फैसला किया गया है उसे भी पहले बेचने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। टाटा स्टील के यूरोपीय ऑपरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक एडम ने कहा कि ओर्ब इलेक्ट्रिकल स्टील्स को उल्लेखनीय रूप से घाटा हो रहा है।
Published: 03 Sep 2019, 1:31 PM IST
उनके मुताबिक, यूरोपीय इस्पात उद्योग चुनौतियों से जूझ रहा है और आगामी बरसों में भी ओर्ब के कारोबार के मुनाफे में लौटने की संभावना नहीं दिख रही है। एडम ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि सभी प्रभावित लोगों के लिए यह खबर काफी दुखी करने वाली है। हम उन्हें समर्थन देने का अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।’’
Published: 03 Sep 2019, 1:31 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Sep 2019, 1:31 PM IST