अर्थतंत्र

Budget 2026: निर्मला का वो ऐलान, जिससे क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2800 तो निफ्टी 800 अंक तक टूटा

कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने डे हाई 25,440 से टूटकर करीब 2,800 अंकों की गिरावट के साथ 24,600 के स्तर तक आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 25,438 के डे हाई से फिसलकर करीब 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 24,570 के आसपास के निचले स्तर तक पहुंचा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में भारी बिकवाली का दौर जारी है। बजट में किए गए एलानों से निवेशकों की उम्मीदों को करारा झटका लगा, जिसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के एक झटके में लाखों करोड़ों रुपये डूब गए।

सेंसेक्स 2800 तो निफ्टी 800 अंक तक टूटा

कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने डे हाई 25,440 से टूटकर करीब 2,800 अंकों की गिरावट के साथ 24,600 के स्तर तक आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 25,438 के डे हाई से फिसलकर करीब 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 24,570 के आसपास के निचले स्तर तक पहुंच गया।

Published: undefined

बजट से क्यों नाराज़ हुआ बाजार?

दरअसल, फ्यूचर ऑप्‍शन पर एसटीटी यानी सिक्यूरिटीजॉ ट्रांजैक्शन टैक्स को करीब 60 फीसदी बढ़ा दिया गया है। यही शेयर बाजार के ल‍िए बड़ा झटका साबित हुआ है। पहले फ्यूचर्स पर एसटीटी 0.0125% था जो अब बढ़ाकर 0.02% कर दिया गया।

इसी तरह ऑप्शंस पर एसटीटी प्रीमियम का 0.0625% था जो अब बढ़ाकर 0.1%, कर दिया गया है। यानी दोनों मामलों में लगभग 60% की बढ़ोतरी। इससे हाई-फ्रीक्वेंसी और रिटेल डेरिवेटिव ट्रेडर्स की लागत बढ़ेगी।

Published: undefined

एसटीटी आखिर क्या है?

शेयर मार्केट में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है। एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined