अर्थतंत्र

देश की जनता को फिर लगा महंगाई का झटका, फिर बढ़े CNG के दाम, जानें नई कीमत

दिल्ली में अब सीएनजी 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। सीएनजी की कीमतों में बीते 6 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महंगाई ने जनता का जीना दूभर कर रखा है। हर दिन किसी ना किसी मोर्चे पर परेशान करने वाली खबर सामने आती रहती है। देश की जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। दिल्ली से लेकर यूपी तक देश के कई शहरों में CNG के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में अब सीएनजी 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। सीएनजी की कीमतों में बीते 6 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की खुदरा कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो है। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी का रेट अब 83.94 रुपये किलो पहुंच गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा