अर्थतंत्र

रुपये का हाल बेहाल, US डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुआ भारतीय रुपया, रिकॉर्ड 90.87 के निचले स्तर पर पहुंचा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 90.87 पर खुला जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। फिर 90.77-90.87 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करता रहा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय रुपया हर दिन गिरने का नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे लग रहा है जल्द ही यह शतक लगा लेगा। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपया का यह हाल हो रहा है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने हालांकि घरेलू मुद्रा में और गिरावट को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 90.87 पर खुला जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। फिर 90.77-90.87 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करता रहा।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 363.92 अंक टूटकर 84,849.44 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 106.65 अंक फिसलकर 25,920.65 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान