अर्थतंत्र

तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर आज 100.81 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस के कहर के बीच देश की जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े गए। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक और डीजल 32 पैसे तक महंगा हो गया।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर आज 100.81 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 106.59 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर का हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल वहां 101.67 रुपये का और डीजल 94.39 रुपये का मिला। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 101.01 रुपये और डीजल 32 पैसे महँगा होकर 92.97 रुपये प्रति लीटर का बिका।

देश के चार महानगरों में ये है पेट्रोल और डीजल की कीमत:

पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली- 100.91 89.88
मुंबई- 106.93 97.46
चेन्नई- 101.37 94.39
कोलकाता- 101.01 92.97

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान