अर्थतंत्र

अल्टीमेटम से No Attack तक, ट्रंप के फैसले ने बाजारों को झकझोरा, निवेशकों में घबराहट

ट्रंप के हमले रोकने के ऐलान और ईरान में जारी हमलों की खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव दिखा, गिफ्ट निफ्टी गिरा और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदले रुख ने वैश्विक बाजारों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव पैदा कर दिया है। पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम और फिर अचानक 5 दिन तक हमले रोकने के ऐलान ने बाजारों को झटका दिया, लेकिन ईरान में जारी हमलों की खबरों ने फिर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

अल्टीमेटम से राहत, फिर अचानक पलटी बाजी

ट्रंप के 5 दिन तक ईरान की एनर्जी साइट्स पर हमला न करने के ऐलान के बाद सोमवार को वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 900 अंक उछल गया, जबकि डाउ जोन्स 1.38% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय बाजारों में भी रिकवरी की उम्मीद जगी थी।

हालांकि, यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी और मंगलवार से पहले ही ईरान के गैस ग्रिड और पावर स्टेशनों पर हमलों की खबरों ने बाजार का रुख फिर बदल दिया।

गिफ्ट निफ्टी टूटा, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

जहां गिफ्ट निफ्टी 900 अंक की छलांग के बाद अब करीब 350 अंक टूटकर 22,828 के स्तर पर आ गया। वहीं एशियाई बाजारों में अलग तस्वीर दिखी। जापान का निक्केई करीब 600 अंक चढ़ा, हांगकांग का हैंगसेंग 400 अंक उछला और दक्षिण कोरिया का KOSPI भी 1% से ज्यादा की तेजी में कारोबार करता दिखा।

विदेशी बाजारों की चाल भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेतक मानी जाती है, ऐसे में इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

कच्चे तेल में गिरावट, बाजार को सहारा

ट्रंप के हमले रोकने के ऐलान का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 102 डॉलर पर आ गया, जबकि WTI क्रूड 91 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। तेल की कीमतों में करीब 10% की गिरावट ने भारतीय बाजार के लिए राहत के संकेत दिए हैं।

निवेशकों के लिए रोलरकोस्टर

सोमवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1836 अंक टूटकर 72,696 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर आ गया। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये एक ही दिन में साफ हो गए।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच हालात सुधरते हैं, तो बाजार में फिर तेजी लौट सकती है। हालांकि ईरान ने ट्रंप के बयान को फेक न्यूज बताया है और इजरायल के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि हमले जारी हैं, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की