अर्थतंत्र

महीने की शुरुआत के साथ ही लगा महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर 43.5 रुपये तक हुआ महंगा, जानें क्या है नई कीमत

19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 43.5 रुपये बढ़कर 1736.5 रुपये हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 35 रुपये बढ़कर 1805.5 रुपये हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों बढ़ोतरी कर दी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी है। इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1693 रुपये से बढ़कर 1736.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये है। हालांकि पिछले महीने सितंबर के महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपये का इजाफा किया था।

देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 884.50 रुपये, कोलकाता में 911 रुपये, मुंबई में 884.50 रुपये और चेन्नई में 900.50 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 43.5 रुपये बढ़कर 1736.5 रुपये हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 35 रुपये बढ़कर 1805.5 रुपये हो गया। मुंबई में कीमत 35.5 रुपये बढ़कर 1685 रुपये और चेन्नई में 36.5 रुपये बढ़कर 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Oct 2021, 9:14 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे