अर्थतंत्र

अर्थ जगत: जुकरबर्ग की पत्नी ने अपने आर्गेनाइजेशन से कई कर्मचारियों को निकाला और जानें शेयर बाजार का हाल

मार्क जुकरबर्ग की चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव (सीजेडआई), जो एक चैरिटेबल आर्गेनाइजेशन है, ने कथित तौर पर 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS Drew Altizer Photography/SFWIRE

इनोवेशन, स्ट्रेटजी के चलते रियलमी ने भारत में दूसरी तिमाही में की 51 प्रतिशत वृद्धि

फोटो: IANS

भारतीय स्मार्टफोन बाजार एक बेहद प्रतिस्पर्धी क्षेत्र के रूप में विकसित हो गया है, जिसमें तकनीकी बदलाव और उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं। प्रतिस्पर्धा ने इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। हर एक प्लेयर का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ता आधार का ध्यान आकर्षित करना है।

रियलमी बाजार में टेक्नोलॉजी को पेश करने की अपनी स्ट्रेटजी के साथ खड़ा है। खुद की अलग पहचान बनाने की कड़ी में रियलमी अपने प्रोडक्ट्स के लिए एक ऐसी जगह बनाने में कामयाब रहा, जो प्राइस-फ्रेंडली और एडवांस फीचर्स, दोनों की तलाश करने वाले कंज्यूमर्स के साथ मेल खाता है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, रियलमी ने 2023 की दूसरी तिमाही में 51 प्रतिशत तिमाही-दर-तिमाही (क्यूओक्यू) वृद्धि देखी। आईडीसी की रैंकिंग में रियलमी भारत के टॉप 10 स्मार्टफोन ब्रांडों में तीसरे स्थान पर है, जबकि इसी अवधि के दौरान कुल स्मार्टफोन बाजार में साल-दर-साल 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ब्रिटेन की साइबर सुरक्षा कंपनी एनसीसी ग्रुप और अधिक कर्मचारियों की करेगा छंटनी

 ब्रिटेन स्थित साइबर सुरक्षा दिग्गज एनसीसी ग्रुप ने पुष्टि की है कि वह अपने कार्यबल में सात प्रतिशत की कटौती करने के कुछ ही महीनों बाद और अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा।हालांकि इससे कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से टेकक्रंच के मुताबिक, कंपनी महज छह महीने में छंटनी के दूसरे दौर से गुजर रही है।

एनसीसी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था,“जैसा कि इस वर्ष की शुरुआत में निर्धारित किया गया था, बाजार की बदलती गतिशीलता और ग्राहकों की मांगों के जवाब में हमारे पास एक नई वैश्विक रणनीति है। ये वृहद ताकतें समग्र रूप से उद्योग को प्रभावित कर रही हैं, यही कारण है कि हमें भविष्य के लिए मजबूत नींव स्थापित करनी चाहिए।”

यह छंटनी एनसीसी की फरवरी में यूके और उत्तरी अमेरिका में 125 कर्मचारियों की छंटनी की योजना की घोषणा के बाद हुई है।

जुकरबर्ग की पत्नी ने अपने चैरिटेबल आर्गेनाइजेशन से 48 कर्मचारियों को निकाला

फोटो: IANS

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव (सीजेडआई), जो एक चैरिटेबल आर्गेनाइजेशन है, ने कथित तौर पर 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जुकरबर्ग अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ इस आर्गेनाइजेशन के प्रमुख हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चान इनिशिएटिव ने इस हफ्ते लगभग 48 कर्मचारियों को पिंक स्लिप सौंपीं।वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, नॉन-प्रोफिट आर्गेनाइजेशन के पास 2020 में 450 का वर्कफोर्स था। वर्तमान स्टाफ की संख्या की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मेटा के मीडिया पार्टनरशिप के उपाध्यक्ष कैंपबेल ब्राउन द्वारा सह-स्थापित एक गैर-लाभकारी न्यूज साइट 'द 74' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को विच्छेद पैकेज की पेशकश की गई है, जिसमें 16 हफ्ते का आधार वेतन, जारी हेल्थी इंश्योरेंस और 10,000 डॉलर का स्टाइपेंड शामिल है।

नोकिया के 2 नए फीचर फोन देश में लॉन्च, 2700 रुपये से कम है कीमत, चेक करें  

एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन- नोकिया 130 Music और नोकिया 150 लॉन्च किए। कंपनी ने बताया कि म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर नोकिया 130 Music फोन पेश किया गया है। दमदार और प्रीमियम डिजाइन वाले फीचर फोन की तलाश कर रहे यूजर के लिहाज से नोकिया 150 हैंडसेट को बाजार में उतारा गया है। नया Nokia 130 Music फीचर फोन लाउडस्पीकर और MP3 प्लेयर से लैस है। इस फीचर की बदौलत यूजर चलते-फिरते अपनी पसंदीदा गानों का आनंद ले सकते हैं। MicroSD कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ाई जा सकती है और इसका इस्तेमाल करके फोन में अपने पंसदीदा गानों की प्लेलिस्ट सजा सकते हैं। इसमें वायर और बिना वायर दोनों मोड में FM रेडियो का एक्सेस उपलब्ध है।

सेंसेक्‍स 366 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 19428 पर

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स में गिरावट रही है। सेंसेक्‍स में 350 अंकों से ज्‍यादा कमजोर होकर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 19500 के नीचे आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी पर पीएसयू बैंक इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुआ है। जबकि बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, फार्मा, और एफएमसीजी इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्‍स में 366 अंकों की कमजोरी रही है और यह 65,323 के लेवल पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी में 115 अंकों की कमजोरी रही है और यह 19,428 के लेवल पर बंद हुआ। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली रही है। सेंसेक्‍स 30 के 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट