शिक्षा

CBSE 10th Result 2022: 10वीं का रिजल्ट घोष‍ित, 94.40% छात्र पास, 100% नंबर के साथ मयंक बने टॉपर

10वीं में इस साल 2022 में कुल 94.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के मयंक यादव 100% अंकों के साथ टॉपर के रूप में उभरे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS  

12वीं के बाद सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं टर्म 2 फाइनल रिजल्ट घोष‍ित कर दिया है। बता दें, 10वीं में इस साल 2022 में कुल 94.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के मयंक यादव 100% अंकों के साथ टॉपर के रूप में उभरे हैं।

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई की आध‍िकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा https://www.digilocker.gov.in/ लिंक पर जाकर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डिजिलॉकर ऐप पर कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट?

  • छात्र, स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जा सकते हैं या प्ले स्टोर में जाकर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।

  • होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना नाम (जो आधार कार्ड पर भी हो), जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

  • मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद यूजरनेम सेट करें।

  • अकाउंट क्रिएट होने के बाद 'CBSE Class 10 result 2022' लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे चेक और डाउनलोड करके प्रिंआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

CBSE 10th Result 2022: स्कूल वाइज

  1. जवाहर नवोदय विद्यालय (NVS)- 99.71% स्टूडेंट्स पास

  2. इंडिपेंडेंट/ प्राइवेट स्कूल्स - 96.86%

  3. केंद्रीय विद्यालय (KV) - 96.61%

  4. CTSA - 91.27%

  5. सरकारी स्कूल - 80.68%

  6. सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल - 76.73%

CBSE 10th 2022 पास प्रतिशत

  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 95.21%

  • लड़कों का पास परसेंटेज - 93.80%

  • ट्रांसजेंडर पास परसेंटेज - 90%

  • कुल पास प्रतिशत - 94.40%

CBSE Board 10th Result 2022: रीजन वाइज रिजल्ट

1. त्रिवेंद्रम- 99.68%

2. बेंगलुरु- 99.22%

3. चेन्नई- 98.97%

4. अजमेर- 98.14%

5. पटना- 97.65%

6. पुणे- 97.41%

7. भुवनेश्वर- 96.46%

8. पंचकुला- 96.33%

9. नोएडा- 96.08%

10. चंडीगढ़- 95.38%

11. प्रयागराज- 94.74%

12. देहरादून- 93.43%

13. भोपाल- 93.33%

14. दिल्ली पूर्व- 86.96%

15. दिल्ली वेस्ट - 85.94%

16. गुवाहाटी - 82.23%

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा