शिक्षा

यूपी बोर्ड: दसवीं का परिणाम घोषित, 88.18 प्रतिशत रहे सफल, कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परीणाम दोपहर दो बजे जारी कर दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में 88.18 प्रतिशत छात्रों की सफलता मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परीणाम दोपहर दो बजे जारी कर दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में 88.18 प्रतिशत छात्रों की सफलता मिली है। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल, अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर ने हाई स्कूल में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कानपुर कीकरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। टाप 10 की बात करें तो उसमें सात बालिकाएं और तीन बालक हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का 91.69 प्रतिशत रहा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने शनिवार को प्रयागराज में नतीजों की घोषणा की। उनके साथ सचिव माध्यमिक शिक्षा दिव्यकांत शुक्ल भी मौजूद रहे। यूपी बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'