शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में अक्षत तो इंटर में गीतिका-सुशीला रहीं टॉपर

10वीं में 98.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं 12वीं में कुल 85.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। एक ओर जहां 10वीं में 98.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं 12वीं में कुल 85.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है। 10वीं में जहां इस साल अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है, वहीं 12वीं में इस बार गीतिका पंत और सुशीला 500 में 490 मार्क्स यानी कुल 98 फीसदी मार्क्स हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं।

Published: undefined

10वीं-12वीं के ये हैं टॉपर

मैट्रिक टॉपर अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं, जबकि ईशांत कोठारी और भूमिका सेकंड टॉपर बने हैं। दोनों ने 500 में से 490 अंक यानी 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, योगेश जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 489 अंक यानी 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। आपको बता दें, उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 85.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.09 फीसदी है, तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.93 फीसदी है।

Published: undefined

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 215,252 छात्र शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 10वीं के 112,266 और कक्षा 12वीं के 120,986 छात्र शामिल थे। थ्योरी परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गईं थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं थीं।

Published: undefined

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

इन परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। छात्र अपने रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined