विधानसभा चुनाव 2023

बिहार चुनावः दूसरे चरण से पहले लालू ने महंगाई को लेकर बोला हमला- पियजवा अनार हो गइल बा!

भले ही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव झारखंड की जेल में सजा काट रहे हों, लेकिन उनके ट्विटर हैंडल से लगातार विरोधियों पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार को महांगाई पर घेरेने की कोशिश की।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव राज्य से अलग झारखंड की जेल में सजा काट रहे हों, लेकिन उनके ट्विटर हैंडल से लगातार विरोधियों पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार को महांगाई के मुद्दे पर घेरेने की कोशिश की।

Published: 02 Nov 2020, 10:10 PM IST

आरजेडी प्रमुख ने बढ़ती महंगाई पर तीखा कटाक्ष किया है। लालू यादव ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक समाचार पत्र की कतरन को ट्वीट करते हुए आम आदमी की जरूरत की सब्जियों के भाव (मूल्य) बताए। इसमें लालू ने अपने अंदाज में मूल्य के मामले में प्याज की तुलना अनार से करते हुए भोजपुरी भाषा में ट्वीट किया, "पियजवा अनार हो गइल बा। (प्याज अनार हो गया है)।"

Published: 02 Nov 2020, 10:10 PM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले के मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं और फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। आरजेडी प्रमुख की अनुपस्थिति में उनके पुत्र और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में पार्टी की पूरी कमान संभाल रखी है। तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और जेडीयू और बीजेपी पर एक साथ निशाना साध रहे हैं।

Published: 02 Nov 2020, 10:10 PM IST

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल मतदान होगा। इस दौर में कुल 94 सीटों पर मतदान होना है जो एनडीए और महागठबंधन दोनों की किस्मत का फैसला कर देगा। इससे पहले 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है। कल के बाद अब 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Published: 02 Nov 2020, 10:10 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Nov 2020, 10:10 PM IST