
पंजाब की सभी 117 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। पंजाब में 117 सीटों में से 117 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 14 पर आगे चल रही है। बीजेपी 4 पर, आकाली दल पर 7 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।
बता दें कि वोटों की गिनती जारी है और नतीजों में परिवर्तन हो सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद हम पूरी खबर को अपडेट करेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Mar 2022, 10:20 AM IST