बिहार विधानसभा चुनाव 2025

मध्य प्रदेश चुनाव की जंग हुई दिलचस्प, कहीं जेठ-बहू तो कहीं चाचा-भतीजा के बीच मुकाबले से लड़ाई हुई रोचक

डबरा में समधी और समधन के बीच मुकाबला है। यहां बीजेपी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से विधायक सुरेश राजे चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 2020 के चुनाव में भी यही मुकाबला था और कांग्रेस के सुरेश राजे जीत हासिल करने में सफल हुए थे।

मध्य प्रदेश चुनाव की जंग हुई दिलचस्प, कहीं जेठ-बहू तो कहीं चाचा-भतीजा के बीच मुकाबला
मध्य प्रदेश चुनाव की जंग हुई दिलचस्प, कहीं जेठ-बहू तो कहीं चाचा-भतीजा के बीच मुकाबला फोटोः IANS

मध्य प्रदेश चुनाव की जंग दिलचस्प होती जा रही है। इस चुनाव में पार्टियों के साथ नाते-रिश्तेदारों में भी लड़ाई छिड़ गई है। कहीं जेठ और बहू तो कहीं चाचा और भतीजा एक-दूसरे के सामने ताल ठोकते नजर आ रहे हैं, जिससे राज्य का चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

राज्य चुनाव में वर्तमान में जो स्थिति उभर रही है, उसमें सागर में सबसे रोचक मुकाबला नजर आ रहा है क्योंकि यहां पर बीजेपी ने शैलेंद्र जैन तो वहीं कांग्रेस ने निधि सुनील जैन को मैदान में उतारा है। दोनों के रिश्ते को देखें तो शैलेंद्र जेठ हैं तो वहीं निधि उनके छोटे भाई की पत्नी हैं। कुल मिलाकर यहां मुकाबला जेठ और बहू के बीच है। 

Published: undefined

इसी तरह देवतालाब में भी एक ही परिवार के बीच मुकाबला रोचक दिख रहा है, जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस ने उनके भतीजे पद्मेश गौतम पर देवतालाब में दाव लगाया है। जिससे यहां चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Published: undefined

नाते रिश्तेदारों के बीच मुकाबले पर गौर करें तो डबरा में समधी और समधन के बीच मुकाबला है। यहां बीजेपी ने जहां पूर्व मंत्री इमरती देवी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से विधायक सुरेश राजे चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भी यही मुकाबला था और कांग्रेस के सुरेश राजे जीत हासिल करने में सफल हुए थे।

Published: undefined

राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे रही है। कांग्रेस तो 229 स्थान के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, बीजेपी अब तक 136 विधानसभा क्षेत्र के लिए ही उम्मीदवार तय कर पाई है। सभी दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद और भी कई रोचक मुकाबले नजर आने वाले हैं क्योंकि बीजेपी की ओर से अभी 94 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शेष रह गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की