
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच मेरठ के किठौर विधानसभा के गांव भड़ौली में सपा और भाजपा समर्थकों में फर्जी वोट डलवाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगे हैं। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आधा घंटा पहले भी झड़प हुई थी। स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए