बिहार विधानसभा चुनाव 2025

पंजाब चुनाव: सभी 117 सीटों पर प्रचार थमा, अब 20 फरवरी को मतदान, आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। इन सीटों पर 93 महिलाओं सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब 20 फरवरी को राज्य के करीब 2.2 करोड़ मतदाता सभी उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला करेंगे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

आज प्रचार के अंतिम दिन अपने उम्मीदवारों के लिये समर्थन जुटाने को लेकर किसी दल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने आज प्रचार के आखिरी दिन अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य में फिर से सरकार बनने पर एक लाख सरकारी नौकरियां देने, महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता देने के साथ ही हर साल 8 गैस सिलेंडर मुफ्त देने सहित कई और बड़े वादे किए गए हैं।

प्रचार का आखिरी दिन देखते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भदौर, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जलालाबाद में और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने रायकोट और अमृतसर में रोड शो किया। वहीं, पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया।रोड शो में अमरिंदर सिंह की पत्नी भी शामिल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी अंतिम दिन प्रचार किया।

पंजाब चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। चन्नी दो सीटों रूपनगर में चमकौर साहिब और बरनाला में भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

आप के भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं, जो उन्हीं के संसदीय क्षेत्र संगरूर का हिस्सा है। अमृतसर पूर्व सीट पर सिद्धू का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से है। वहीं पिछले साल कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद से हटाए गए अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल फाजिल्का के जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके पिता 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल मुक्तसर जिले में अपने गृह क्षेत्र लांबी से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब चुनाव में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में अकाली दल बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

वहीं पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणी अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं किसान आंदोलन में शामिल रहे किसान संघों के राजनीतिक मोर्चा संयुक्त समाज मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल लुधियाना जिले के समराला से चुनाव लड़ रहे हैं। एसएसएम हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व वाली संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ गठबंधन में पंजाब चुनाव लड़ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • भारतीय संयुक्त परिवार की वापसी, आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते जेन-ज़ी भी लौट रहे हैं घर

  • ,
  • अखिलेश यादव ने छात्र जागरुकता अभियान का ऐलान किया, पीडीए को बताया प्रेम-दया-अपनापन का सूत्र