
पंजाब और उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 49.31 प्रतिशत रहा। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 48.81 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पंजाब में रविवार को दोपहर 3 बजे तक 49.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश के दस जिले - ललितपुर (59.18 फीसदी), एटा (53.20 फीसदी), मैनपुरी (52.51 फीसदी), महोबा (51.72 फीसदी), फिरोजाबाद (51.09 फीसदी), हमीरपुर (51.09 फीसदी), कासगंज ( 50.86 फीसदी), हाथरस (50.73 फीसदी), इटावा (50.42 फीसदी) और कन्नौज (50.06 फीसदी) में दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
दोपहर तीन बजे तक कानपुर नगर में सबसे कम 41.41 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर तीन बजे तक औरैया में 48.26 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 46.34 प्रतिशत, जालुआन में 46.97 प्रतिशत, झांसी में 48.43 प्रतिशत, कानपुर देहात में 47.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए रविवार को एक चरण में मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक मलेरकोटला में सबसे अधिक 57.07 प्रतिशत, फाजिल्का में 56.97 प्रतिशत और मनसा में 56.94 प्रतिशत मतदान हुआ। साहिबजादा अजीत सिंह नगर में दोपहर तीन बजे तक सबसे कम 42 फीसदी मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग ने कहा कि दोपहर 3 बजे तक अमृतसर जिले में 44.29 फीसदी, बरनाला में 53.09 फीसदी, बठिंडा में 55.48 फीसदी, फरीदकोट में 51.63 फीसदी, फतेहगढ़ साहिब में 51.79 फीसदी, फिरोजपुर में 55.08 फीसदी, गुरदासपुर में 51.22 फीसदी, होशियारपुर में 49.87 फीसदी, जालंधर में 45.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
आयोग के अनुसार कपूरथला में 48.86 प्रतिशत, लुधियाना 45.11 प्रतिशत, मोगा 45.36 प्रतिशत, पठानकोट 48.01 प्रतिशत, पटियाला 54.30 प्रतिशत, रूपनगर 53.80 प्रतिशत, संगरूर 54.18 प्रतिशत, शहीद भगत सिंह नगर में 50.43 प्रतिशत और तरनतारन में 45.93 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 93 महिलाओं सहित 1,304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए