मनोरंजन

सिनेजीवन: अक्षय कुमार ने बताई आपनी ख्वाहिश और एक्टर फरदीन खान के पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं में है। फिल्म अभिनेता फरदीन खान सोशल मीडिया के जरिए अपने मन के भाव और गहरी सोच को व्यक्त करते रहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं', ख्वाहिश पूछने पर बोले अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उतनी ही चर्चाएं उनके निजी जीवन को लेकर भी रहती हैं। फिल्म शेड्यूल बिजी होने के बाद भी अक्षय अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में उन्होंने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉरच्यून' में अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में बात की।

अक्षय कुमार 'व्हील ऑफ फॉरच्यून' शो को होस्ट कर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में जब कंटेस्टेंट नमिता ने उनसे पूछा कि आपकी लाइफ में ऐसी कौन-सी चीज है, जो आपकी अभी भी ख्वाहिश बनी हुई है? इस सवाल के जवाब में अक्षय ने हंसते हुए कहा, ''मेरी ख्वाहिश है कि मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं। भले ही मैं साल में 365 दिनों में से करीब 120 दिन अपने परिवार के लिए निकालता हूं, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि यह समय बहुत कम है। मेरी हमेशा कोशिश होती है कि बिजी शेड्यूल के बीच भी मैं अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताऊं।''

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं में है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे।

Published: undefined

सूरज की रोशनी में जिंदगी का संदेश, एक्टर फरदीन खान के पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

फिल्म अभिनेता फरदीन खान सोशल मीडिया के जरिए अपने मन के भाव और गहरी सोच को व्यक्त करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सूरज के उगने और नई शुरुआत के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

अभिनेता ने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें सुबह सूरज की प्यारी किरण दिख रही है। फरदीन ने लिखा, "सूरज धीरे-धीरे अपनी रोशनी लौटाता है।"

अभिनेता ने इसे माफी की तरह बताया, जो जोर-जोर से नहीं बल्कि शांति और समझदारी के साथ लौटती है। उन्होंने लिखा, "सूरज धरती से उठते हुए एक वादे की तरह दिखाई देता है, जिसे शायद हम भूल चुके हैं। हमारी गलतियों और अधूरी बातों के बावजूद सूरज नया दिन लेकर आता है। चाहे हम अपनी पिछली गलतियों को याद करें या नहीं, सूरज उन्हें पीछे छोड़ते हुए नई रोशनी फैलाता है। इसकी किरणें छतों पर, हाथों में और एक सन्नाटे भरी सड़कों पर फैलती हैं। यहां तक कि छायाएं भी सोचती हैं कि आज उन्हें क्या बनना है।"

अभिनेता ने इसे जीवन का रहस्य बताया, जो सूरज हमें सिखाता है गिरना, उठना और फिर से शुरू करना।

उन्होंने आगे लिखा कि सूरज हर दिन छिप जाता है, लेकिन बिना किसी बहस या निराशा के अपनी आग फिर से इकट्ठा करता है और नई रोशनी के साथ लौटता है। उन्होंने लिखा, "दिन की शुरुआत इसलिए नहीं होती कि जिंदगी बेहतर है, बल्कि यह दिखाती है कि जिंदगी लगातार चलती रहती है।"

Published: undefined

दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'

फिल्मी दुनिया में अक्सर हम कलाकारों की शानदार लाइफस्टाइल से आकर्षित होते रहते हैं। लेकिन इस शोहरत के पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष होता है। इस कड़ी में अभिनेत्री अनीत पड्डा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। दरअसल, उन्होंने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में दो बड़े अवॉर्ड्स जीते, जिसे उन्होंने अपने पिता को समर्पित किया।

अनीत पड्डा ने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही उन्हें व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान भी मिला।

स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंची अनीत ने अपनी स्पीच में सबसे पहले अपने पिता का जिक्र किया और कहा, ''मैं इस जीत का श्रेय अपने पापा को देती हूं। यह पल मेरे जिंदगी के सबसे इमोशनल पलों में से एक है। मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया है। मेरे पापा भी एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब उनकी बेटी ने उनका यह सपना पूरा किया है। मैंने अपने पापा के इस सपने को जिया है।''

Published: undefined

भूत बंगला में प्रियदर्शन के सेट पर शिखर धवन की एंट्री, अक्षय का विकेट लेकर मचाया धमाल

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। कॉमेडी-हॉरर फिल्म में प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म के सेट पर एक मजेदार और अनपेक्षित पल देखने को मिला, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अचानक वहां पहुंचे। बालाजी मोशन पिक्चर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में शिखर सबसे पहले सेट पर एंट्री करते दिखे। उन्होंने अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत की। विकेट गिरा, आस-पास खड़े सभी लोग जोर-जोर से चीयर करने लगे और

फिर, अक्षय और शिखर ने ब्रेक के दौरान सेट पर एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला। यह मैच काफी मजेदार रहा। पहले शिखर धवन बल्लेबाजी करने आए, जबकि अक्षय बाद में क्रीज पर उतरे। अक्षय ने कॉन्फिडेंस के साथ कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और रन भी बनाए, लेकिन मजा तब आया जब शिखर ने एक शानदार गेंद फेंकी और अक्षय को क्लीन बोल्ड कर दिया। जैसे ही विकेट गिरा, आस-पास खड़े सभी लोग जोर-जोर से चीयर करने लगे और 'हाउजैट' चिल्लाने लगे।

Published: undefined

राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने किया नामांकन

बंगाल की सबसे लोकप्रिय और सदाबहार फिल्म अभिनेत्रियों में से एक, अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने टीएमसी की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। 

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की 5 सीटों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं और उनमें से एक नाम कोयल मल्लिक का भी है, जो टीएमसी से 2003 से जुड़ी हुई हैं।

नामांकन दाखिल करने पहुंची कोयल ने कहा कि वे अपनी आगामी नई यात्रा के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इस यात्रा को पूरा करने के लिए सबके प्यार व सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से देश के लिए व अपने राज्य के लिए काम करना चाहती हूं और इसके लिए जनता के प्यार की जरूरत है। इस दौरान उनके साथ मेनका गुरुस्वामी को भी देखा गया।

राज्यसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, जिसमें कोयल मल्लिक और मेनका गुरुस्वामी के अलावा बाबुल सुप्रियो व राजीव कुमार का नाम भी शामिल है। बता दें कि कोयल मल्लिक टीएमसी में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और वह सिर्फ अभिनेत्री नहीं बल्कि समाज सेविका भी हैं। कोयल काफी समय से विधवा औरतों और बेसहारा बच्चों के लिए काम कर रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined