
फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता और फिल्ममेकर सौरभ शुक्ला का मानना है कि उम्र के साथ प्यार कम नहीं होता, बल्कि वह और भी गहरा, खूबसूरत हो जाता है। उनकी नई फिल्म 'जब खुली किताब' इसी विचार को केंद्र में रखकर बनी है, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति की खुशहाल शादी की कहानी दिखाई गई है।
6 मार्च को जी5 पर रिलीज फिल्म में गोपाल और अनुसूया नामक एक बुजुर्ग जोड़े की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है, जो सालों से साथ निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि सब कुछ सेटल लगता है, लेकिन अचानक एक पुराना राज खुलने से उनके रिश्ते में उथल-पुथल मच जाती है। इस दौरान प्यार, लंबे समय का साथ, माफी और एक-दूसरे को फिर से समझने की कोशिश की भावनाएं दिल को छू लेती हैं। कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ भावुक पल भी हैं।
अभिनेता सौरभ शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत की, जिसमें बताया कि फिल्म बढ़ती उम्र में रोमांस और साथ रहने के विषय को खूबसूरती से दिखाती है, जो हिंदी सिनेमा में अभी भी बहुत कम देखने को मिलता है। स्क्रिप्ट लिखते समय कई लोगों ने उनसे पूछा था कि क्या युवा दर्शक बुजुर्ग कपल की कहानी पसंद करेंगे? लेकिन सौरभ को इस पर कभी शक नहीं हुआ।
उन्होंने बताया, “फिल्म में उम्रदराज कपल बाहर से भले ही बड़े लगें, लेकिन मन से वे जवान हैं। जब कोई भावनात्मक बदलाव आता है, तो उनकी युवा दिनों की भावनाएं फिर जाग उठती हैं। वे बच्चों की तरह लड़ते हैं, एक्सप्रेस करते हैं और इमोशंस बाहर निकालते हैं। ऐसे में यंगस्टर्स भी इस कहानी के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं, क्योंकि यह दो बूढ़े दिखने वाले युवा दिलों की कहानी है।”
Published: undefined
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। सोमवार को उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और उनके सह-कलाकार जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया।
अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक ने अपनी कॉमेडी, निर्देशन और अभिनय से लाखों लोगों को हंसाया और भावुक किया। उनकी पुण्यतिथि पर जैकी ने याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सतीश की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सतीश जी की डेथ एनिवर्सरी पर हम उन्हें याद करते हैं।"
सतीश कौशिक और जैकी श्रॉफ बहुत अच्छे दोस्त और सह-कलाकार भी थे। दोनों ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख फिल्मों में 1990 के दशक की 'पुलिस ऑफिसर' (1992) और 'तलाशी' (1996) शामिल हैं। इसके अलावा, वे 'बैंडिश' (1996) जैसी अन्य फिल्मों में भी नजर आए थे।
सतीश ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'तेरे नाम', 'बादल', 'रोका', 'साजन चले ससुराल' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन दर्शकों के बीच उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' के किरदार से खास पहचान बनाई थी। वहीं, 'राम लखन' में 'पप्पू पेजर' का रोल भी लोगों को आज भी याद है।
Published: undefined
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। मेकर्स ने उनकी उत्सुकता को थोड़ी सी हवा देते हुए सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी।
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें आलिया के घायल लुक की झलक दिख रही है, जिसमें सिर्फ उनकी आंख और चेहरा दिख रहा है।
ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन वाले स्लीक, डार्क और मिस्टीरियस डिजाइन में, पोस्टर पर ग्रीक लेटर में 'ए' लिखा है। वहीं, टाइटल के नीचे, अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल के नाम भी लिखे हुए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "अल्फा 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिलते हैं सिनेमाघर में।"
शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म को यशराज फिल्म्स निर्माण कर रहा है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। ऐसा पहली बार होगा जब स्पाई यूनिवर्स में एक महिला प्रधान कहानी को दिखाया जाएगा। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों खतरनाक मिशनों पर निकलती हैं और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Published: undefined
अभिनेता ताहिर राज भसीन ने फिल्म निर्माता विक्रम फडनीस की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में ताहिर के साथ सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
सोमवार को ताहिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग रैप-अप की कुछ झलक शेयर कीं। इसमें शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन' शामिल हैं।
ताहिर ने पैकअप की खुशी जताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। यह सफर सच में बहुत खास और यादगार था।"
ताहिर ने विक्रम को खास तौर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "विक्रम ने इतने दिल से एक प्यारी कहानी लिखी और उसे निर्देशित भी किया। इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दुनिया इस खूबसूरत काम को देखे और प्यार दे।"
ताहिर ने सिनेमेटोग्राफर जय को भी दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "जय कैमरे के साथ जादू करते हैं। उनके शानदार काम ने इस प्रोजेक्ट की खूबसूरती को और बढ़ाया। साथ ही पूरी टीम, सभी असिस्टेंट्स, सह-कलाकारों और जोश से भरे क्रू मेंबर्स को भी धन्यवाद।"
Published: undefined
'स्वरागिनी,' 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी,' और 'बालवीर' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अब ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री जल्द ही आगामी वेब सीरीज 'संकल्प' में नजर आएंगी। इस सीरीज में वे अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की पत्नी माधुरी के किरदार में हैं।
रूप ने अपने को-स्टार जीशान के अभिनय की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "जीशान बहुत ही शानदार अभिनेता है। एनएसडी से पढ़ाई करने और फिल्मों-वेब सीरीज में इतना अनुभव होने के कारण उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके सीन्स को देखने का नजरिया, भाषा पर अच्छी पकड़ और एनर्जी ने मेरे साथ के सीन को बेहतर बनाया। मैं हर दिन सेट पर उनके आने का इंतजार करती थी।"
अभिनेत्री ने आगे सीरीज की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि शानदार कलाकारों के साथ काम करना ही उन्हें इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए उत्साहित कर रहा था। अभिनेत्री ने कहा, "जब सबके पास अच्छा काम होता है, तो सेट पर और बाहर भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नाना पाटेकर सर और प्रकाश सर के साथ काम करना एक्टिंग, फिल्म बनाने और जिंदगी के कई पहलुओं को समझने जैसा था। मेघना मलिक से भी बहुत कुछ सीखा। हम लंच और डिनर के दौरान भी खूब बातें करते थे। वे न सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined