मनोरंजन

एआर रहमान को प्रेरणा मानती हैं शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल

शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान उनकी प्रेरणा हैं और उन्हें जल्द ही रहमान के साथ काम करने का मौका मिलने की उम्मीद है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया संगीतकार एआर रहमान के साथ शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल

शास्त्रीय गायिका इला पालीवाल का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान उनकी प्रेरणा हैं। रहमान ने 2015 में पालीवाल की पहली अल्बम 'नवरत्न' का निर्माण किया था। पालीवाल ने कहा, "एआर रहमान केवल 'नवरत्न' के कार्यकारी निर्माता ही नहीं बल्कि वह मेरे मार्गदर्शक भी हैं।"

शास्त्रीय गायिका पालीवाल ने कहा कि उनके साथ काम करना बिल्कुल अलग अनुभव है। वह एक लीजेंड हैं। वह ऐसा संगीत बनाते हैं, जो कोई नहीं कर सकता, उनके साथ काम करने पर काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है।

इला पालीवाल ने कहा, "वह मेरी प्रेरणा हैं। मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहती हूं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ काम करेंगे और एक सफल संगीत एल्बम के साथ आएंगे।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined