मनोरंजन

गोवा में ड्रग्स के साथ सहायक फिल्म निर्माता गिरफ्तार, नए साल के जश्न में किया जाना था इस्तेमाल

गोवा पुलिस अपराध शाखा ने सोमवार को एक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया और मुंबई से एक सहायक फिल्म निर्माता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से ड्रग्स बरामद किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

गोवा पुलिस अपराध शाखा ने सोमवार को एक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया और मुंबई से एक सहायक फिल्म निर्माता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) शोभित सक्सेना ने कहा कि 35 वर्षीय आरोपी वेलेंटाइन पेरेइरा मुंबई में सहायक फिल्म निर्माता के रूप में काम करता था, जिसके पास से ड्रग्स बरामद कर जब्त कर लिया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 8.5 लाख रुपये है। इस ड्रग्स को तटीय राज्य में नए साल के जश्न में इस्तेमाल किया जाना था।

गिरफ्तार किए गए लोगों में हैदराबाद के एक व्यवसायी अयान अली (42) और 27 वर्षीय मुंबई निवासी स्ट्रोम फर्नाडीस भी शामिल हैं। तेलंगाना में पंजीकृत एक मर्सिडीज-बेंज कार को भी जब्त कर लिया गया, जिसमें तीनों सवार थे। तीनों को पणजी के पास इंटरनेशनल सेंटर से गिरफ्तार किया गया है।

सक्सेना ने कहा, "वेलेंटाइन ने कुछ फिल्मों में बतौर सहायक निर्माता के रूप में काम किया है .. उनसे पूछताछ चल रही है कि उन्होंने एमडीएमए की खरीद कहां से की है। हम इस मामले की छानबीन कर रहे हैं और इसके लीड की तलाश कर रहे हैं। वे न्यू ईयर पार्टी के लिए गोवा आए थे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?