मनोरंजन

100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक दिल्ली में 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों पर भी नशे के कारोबार के आरोप लगे हैं। राजधानी दिल्ली में 100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों पर भी नशे के कारोबार के आरोप लगे हैं। राजधानी दिल्ली में 100 से अधिक गाने गा चुके भोजपुरी गायक को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विनय शर्मा के रूप में पहचाने गए आरोपी को 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

Published: 13 Aug 2022, 11:44 AM IST

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा।

Published: 13 Aug 2022, 11:44 AM IST

इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया। डीसीपी बंसल ने कहा, "पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।"

Published: 13 Aug 2022, 11:44 AM IST

इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 13 Aug 2022, 11:44 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Aug 2022, 11:44 AM IST