
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में लगातार बड़े अपडेट्स आ रहे हैं। सोमवार सुबह ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर दीपक चंद्र की गिरफ्तारी राजस्थान से की और उसके साथ 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था, लेकिन अब पुलिस के हत्थे विष्णु कुशवाहा नाम का एक और आरोपी चढ़ा है जिसे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है।
मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 फरवरी तक की रिमांड ली है। क्राइम ब्रांच को शक है कि ये सभी आरोपी बड़े गिरोह के कहने पर काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में जतिन रमेश भारद्वाज (22 साल), सोनू कुमार (20 साल), दीपक रमेश चंद्र (25 साल), विशाल ठाकुर (19 साल), सनी कुमार राकेश कुमार (23 साल), और ऋतिक विनोद सिंह यादव (24 साल) का नाम सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद शूटर दीपक चंद्र ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक शूटर दीपक चंद्र घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दीपक के साथ सोनू कुमार और सन्नी कुमार थे। इन तीन आरोपियों को फायरिंग के बारे में पता था और बाकी तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम देने में मदद की थी।
Published: undefined
फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए खुद को साबित करना और आलोचनाओं से जूझना आसान नहीं होता। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने नई फिल्म 'तू या मैं' और अपने किरदार 'अवनी' को लेकर दिल की बातें रखीं।
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शनाया कपूर ने कहा, '''तू या मैं' मेरे जीवन में उस वक्त आई, जब मैं खुद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी। मेरे अंदर आत्मविश्वास की कमी थी और मैं खुद से सवाल करती रहती थी। ऐसे समय में इस फिल्म और इस किरदार का मिलना मेरे लिए किसी सहारे से कम नहीं था। इस फिल्म ने मुझे सिर्फ एक भूमिका नहीं दी, बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया।''
अपने किरदार के बारे में शनाया ने कहा, ''अवनी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। फिल्म में अवनी एक ऐसी लड़की है, जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानती और जानलेवा परिस्थितियों का सामना करती है। अवनी मगरमच्छों से लड़ती है। अवनी के इसी अंदाज ने मुझे डर से लड़ना सिखाया। इस किरदार ने मुझे निडर और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। मैं अभी भी अवनी के मजबूत व्यक्तित्व तक पहुंचने की कोशिश कर रही हूं। यह सफर मेरे लिए बेहद खास है।''
अपनी पोस्ट में शनाया ने दर्शकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ''करियर की शुरुआत में ही दर्शकों से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। लोगों की तारीफ, प्रतिक्रियाएं और समीक्षाएं मुझे भावुक कर देती हैं। मैं दर्शकों का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे अवनी के रूप में अपनाया। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।''
Published: undefined
अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही हैं। सोमवार को कपल ने शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर लारा ने इंस्टाग्राम के जरिए पति महेश को शुभकामनाएं दीं।
लारा ने महेश के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश और रोमांटिक नजर आ रहे हैं। लारा ने लिखा, "15 साल, मैं आग और वो हवा। मैं चिंगारी लगाती हूं, तो वे उसे और भड़का देते हैं, और हैरानी की बात ये है कि अब तक हमने घर नहीं जलाया।"
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि इतने सालों में दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनल तरीके से परेशान करना, ऐसे लड़ना जैसे कोई खेल हो, यह दिखाना कि हम बिल्कुल भी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, और फिर भी हर दिन एक-दूसरे को ही चुनना सीखा है।
अभिनेत्री की पोस्ट फैंस और उनके दोस्तों को काफी पसंद आ रही है। कई यूजर्स उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता गजराव ने हार्ट इमोजी के साथ शानदार प्रतिक्रिया दी।
Published: undefined
मुंबई 26/11, गुलशन कुमार हत्याकांड, और बॉम्बे बम धमाके समेत कई हाई प्रोफाइल मामलों को लड़ने वाले प्रतिष्ठित वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव दिखने वाले हैं।
अभिनेता ने हर बार अपनी कला और प्रतिभा से फैंस का दिल जीता है। उज्ज्वल निकम की बायोपिक में ढलने के लिए राव ने वो सब किया, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं था।
राजकुमार राव ने बायोपिक 'निकम' की शूटिंग पूरी कर ली है और बायोपिक में हाइप्रोफाइल मेकअप से लुक को परफेक्ट बनाने की जगह असल में डाइट से शारीरिक बदलाव किए हैं। उन्होंने किरदार में ढलने के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाया और शूटिंग के दौरान रोजाना 2 पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, पसंदीदा आलू पराठे और बिरयानी खाई। इतना ही नहीं, उन्होंने बूढ़ा दिखने के लिए और बालों को पतला करने के लिए अपने हेयर स्टाइलिस्ट की मदद ली, जोकि खुद इस काम के खिलाफ था।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने किरदार को परफेक्ट और पूरा करने के लिए कितनी मेहनत की। उन्होंने लिखा, 'निकम मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े, जो मुझे बहुत पसंद हैं। मैं प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं करता, जब तक कि मैं अपनी मेहनत से मनचाहा लुक हासिल कर सकूं, चाहे वह वजन बढ़ाना हो, बूढ़ा दिखना हो, या अपने बालों को पतला करना, जिसका मेरे हेयर स्टाइलिस्ट ने सख्त विरोध किया था।
Published: undefined
अभिनेता से नेता बने विजय को लेकर दिए गए एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक रैली के बाद कहा कि विजय को राजनीति में सफल होने के लिए पहले अभिनेत्री त्रिशा से बाहर आना चाहिए और अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए।
इस टिप्पणी को लेकर हंगामा मचा हुआ है, और अब इस पूरे विवाद पर खुद त्रिशा ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह के अपमान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उसका विरोध जरूरी है।
इस पूरे मामले में त्रिशा ने अपनी बात वकील के जरिए रखी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वकील द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना साझा की और कैप्शन में लिखा, ''किसी भी तरह के अपमान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उसका विरोध जरूरी है।''
अभिनेत्री के वकील नित्येश नटराज ने जारी बयान में कहा, ''मेरी मुवक्किल त्रिशा को यह उम्मीद नहीं थी कि राज्य की राजनीति में एक ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस तरह की आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की जाएगी।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined