मनोरंजन

Big Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोईं अंकिता लोखंडे, कहा- जरा सा ऊपर-नीचे होता तो...

'पवित्र रिश्ता' के सेट पर सुशांत के साथ डेटिंग शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह क्रिटिसिज्म को लेकर सेंसिटिव था। अंकिता ने कहा, "जरा सा ऊपर-नीचे होता तो वह परेशान हो जाता था,... लोग उसके बारे में क्या बोल रहे हैं, इससे उस पर असर पड़ेगा।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को एक बार फिर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते देखा गया। वह उन्हें याद करते हुए भावुक हो गईं। अंकिता को अपने को-हाउसमेट अभिषेक कुमार के साथ बातचीत करते देखा गया। उन्होंने अभिषेक से कहा कि वह उन्हें सुशांत की याद दिलाते हैं। 

Published: undefined

वह अभिषेक से कहती हैं, 'जब तू शर्ट के बिना घूमता है तो मुझे सुशांत याद आ जाता है। तू उसकी तरह लगता है। उसका फिजीक ऐसा ही था। लेकिन वो बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करता था। बहुत शांत था सुशांत।' अंकिता ने कहा, "सुशांत बहुत ज्यादा मेहनती था। अलग ही लेवल का हार्ड वर्क था।" इतना बोलते ही वह भावुक हो उठी।

Published: undefined

'पवित्र रिश्ता' के सेट पर सुशांत के साथ डेटिंग शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह क्रिटिसिज्म को लेकर सेंसिटिव था। अंकिता ने कहा, "जरा सा ऊपर-नीचे होता तो वह परेशान हो जाता था,... लोग उसके बारे में क्या बोल रहे हैं, इससे उस पर असर पड़ेगा।"

इसके बाद, उन्होंने कहा कि जब वह दिवंगत अभिनेता के बारे में बोलती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। इसके बाद अभिषेक ने पूछा कि जब दिवंगत अभिनेता के निधन की खबर सामने आई तो क्या उनके पति विक्की जैन ने उनका साथ दिया था।

Published: undefined

अंकिता ने कहा, "विक्की सपोर्टिंग था। कोई चला जाए दुनिया छोड़ के, आप क्या कर लोगे। आपको सपोर्टिव होना ही होगा। मुझे सपोर्ट करने वाला कोई नहीं था। लेकिन विक्की ने हर चीज अच्छे से संभाली। अगर उसका सपोर्ट नहीं होता, तो मैं कुछ नहीं कर पाती।"

Published: undefined

इससे पहले अंकिता को मुनव्वर फारुकी के साथ गार्डन एरिया में सुशांत से अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते देखा गया था। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों सात साल से डेटिंग कर रहे थे और एक रात बिना किसी कारण के ब्रेकअप हो गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कतर के गैस प्लांट में धमाका, 50 से अधिक घायल, मुंबई में मॉनसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा

  • ,
  • नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पुलिस पर निहंगों ने अचानक किया पथराव, सेना ने संभाली कमान, छत से उतरे 2 निहंग, 5 अभी भी डटे

  • ,
  • 'तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं...', राहुल गांधी ने सीएम विजय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

  • ,
  • परिवारवाद विरोधी नीतीश के बेटे निशांत को JDU ने बताया अपना भविष्य, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पूर्व CM