मनोरंजन

अभिनेता नरेंद्र झा का निधन, ‘हैदर’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में निभाई थीं यादगार भूमिकाएं

महाराष्ट्र के नानेगांव में अभिनेता नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 14 मार्च की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

फोटो: IANS
फोटो: IANS अभिनेता नरेंद्र झा का निधन

‘हैदर’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में नजर आए हिंदी फिल्म अभिनेता नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 55 साल के थे। अभिनेता नरेंद्र झा के ड्राइवर ने बताया कि वे नानेगांव में स्थित अपने फार्महाउस में थे, तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ।

ड्राइवर लक्ष्मण सिंह ने कहा, "उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और 13 मार्च की रात को वह ठीक थे। उन्होंने ठीक से खाया और हमसे बात की, सबकुछ ठीक था। 14 मार्च को सुबह 4 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके चलते हम उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।”

नरेंद्र 'मोहनजोदड़ो' और 'काबिल' जैसी फिल्मों में दिखे। उन्होंने फिल्म नेताजी 'सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो' में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के साथ काम किया।

अभिनेता नरेंद्र झा ने नाटक ‘संविधान’ में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने महोम्मद अली जिन्हा की भूमिका निभाई थी। वे सलमान खान अभिनीत ‘रेस 3’ के साथ-साथ कई फिल्में भी साइन की थीं।

उनका विवाह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की सीईओ पंकजा ठाकुर से हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Mar 2018, 6:08 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन