
एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांगा से अलग हो गई हैं। हाल ही में दीया ने इस बात ऐलान किया कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं। इसके बाद खबर आई की दीया के पति की जिंदगी में कोई और महिला आ गई थी जिसकी वजह से दोनोें अलग हुए हैं। कहा गया कि राइटर कनिका ढिल्लन की वजह से दोनों की शादी टूटी है।
अब दीया ने इस खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने अपनी शादी टूटने की वजह बताई जा रही खबरों को गॉसिप्स करार दिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, "ये उन खबरों को खारिज करने के लिए है जो मीडिया में मेरे और साहिल के अलगाव को लेकर चल रही हैं। इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत को देखकर मुझे दुख हो रहा है।"
एक और ट्वीट में दीया ने लिखा, "इससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि इस सब में हमारी साथी कलाकार के नाम को खराब किया जा रहा है। एक औरत होने के नाते मैं किसी और महिला का नाम झूठे आरोपों के साथ खराब होते नहीं देखूंगी।"
दीया ने ट्वीट में लिखा, "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मेरे और साहिल के अलग होने में किसी तीसरे इंसान का हाथ नहीं है। हमने मीडिया को दया दिखाने और इस मुश्किल घड़ी में हमें समय देने को कहा था। मैं उम्मीद करती हूं कि वो इस बात की इज्जत करेंगे।"
इन खबरों को कनिका ने भी हास्यास्पद, नीच और गैर जिम्मेदारा हरकत बताया था। कनिका ने ट्वीट कर कहा, "हास्यास्पद, नीच और गैर जिम्मेदाराना! काल्पनिक कहानियां लिखना मेरा काम है! क्या मीडिया थोड़ा जिम्मेदार नहीं हो सकता? अगर दो खबरें साथ में आई हैं तो उसका मतलब ये नहीं है कि वो दोनों जुड़ी हुई हों। मैं दिया/साहिल से अपनी जिंदगी में कभी मिली भी नहीं हूं। कृपया ये बातें छोड़िए और हमें हमारा काम करने दीजिए।"
बता दें कि गुरुवार को यह ऐलान किया था कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं। पति से अलग होने को लेकर उन्होंने एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। जिसमें उन्होेंने लिखा था, "11 साल साथ जिंदगी बिताने के बाद, हम दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे को प्यार और इज्जत देते रहेंगे। जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं वहीं हम एक दूसरे के साथ बिताए समय के आभारी हैं।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Aug 2019, 5:46 PM IST