मनोरंजन

BJP की मांग- 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करे दिल्ली सरकार, मनीष सिसोदिया बोले- ये क्या बकवास है?

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर बुधवार को दिल्ली सरकार और बीजेपी के बीच तकरार देखने को मिली। फिल्म को बीजेपी की ओर टैक्स फ्री करने को लेकर दिल्ली सरकार ने कहा सीजीएसटी की छूट के लिए केंद्र में जाएं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर बुधवार को दिल्ली सरकार और बीजेपी के बीच तकरार देखने को मिली। फिल्म को बीजेपी की ओर टैक्स फ्री करने को लेकर दिल्ली सरकार ने कहा सीजीएसटी की छूट के लिए केंद्र में जाएं। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को बीजेपी विधायकों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के भाषण के बीज जमकर नारेबाजी की और सदन को बाधित कर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की। इस बीच सदन में मौजूद दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर फिल्म टैक्स फ्री करवानी है, तो स्टेट जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की लड़ाई क्यों लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार से बोलकर सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) माफ करवा लें।

सिसोदिया ने कहा, ये (भाजपा) कह रही है कि स्टेट ऋण माफ कर दें और केंद्र सरकार उस फिल्म पर पैसे कमाएगी, ये क्या बकवास है? इस दौरान दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने कहा कि पिछले कई सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ।

इसके बाद भाजपा विधायक शांत हुए और उपराज्यपाल के अभिभाषण की शुरूआत हुई। अपने संबोधन में, एलजी ने कहा कि 2016-17 के बाद से दिल्ली की जीडीपी में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश में सबसे सस्ती बिजली दरें हैं और 2020-21 में 91.4 प्रतिशत घरों ने बिजली सब्सिडी का लाभ उठाया।

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित है। कई बीजेपी शासित राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। बीजेपी चाहती है दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दिया जाए, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Mar 2022, 8:00 PM IST