
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन आलोचनाओं का जवाब दिया, जो उनके "मैं एक कलाकार हूं" वाले बयान के बाद सामने आई थीं।
दिलजीत ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने कुछ महीने पहले दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनों के दौरान उनकी फिल्म 'सतलुज' को लेकर टिप्पणी की थी। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने राजनीतिक मुद्दों से दूरी बनाए रखी और छात्र आंदोलन का समर्थन नहीं किया।
अपने इंडिया टूर के पहले दिन दिल्ली में परफॉर्म करते हुए दिलजीत ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक कलाकार हूं, भाई। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं। लेकिन पंजाबियों को यह मत सिखाओ कि लड़ते कैसे हैं।"
साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच एक्टर ने फिल्म की तैयारी के दौरान अपने बेटे के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया।
यश ने बताया कि जब उनके बेटे को पता चला कि उनके पिता भगवान राम नहीं बल्कि रावण का किरदार निभाने वाले हैं, तो वह हैरान रह गया। बेटे के लिए यह समझना मुश्किल था कि उसके पिता कहानी में विलेन की भूमिका कैसे निभा सकते हैं।
यश ने बताया कि उनका बेटा जानता है कि उसके पिता कौन हैं लेकिन जब उसे रामायण की कहानी के बारे में पता चला तो वह काफी चौंक गया। बेटे ने उनसे कहा, 'नहीं, आप तो बुरे आदमी हैं। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?' इस पर यश ने उन्हें समझाया कि कहानी को सही तरीके से समझने के लिए उसके हर किरदार को दिखाना जरूरी है।
यश ने कहा, ''मुझे अपने बेटे को बैठाकर समझाना पड़ा कि इस कहानी में भगवान राम वह मुख्य किरदार हैं, जिन्हें आपको अपना आदर्श मानना चाहिए। हर किसी को राम के रास्ते पर चलना चाहिए। रावण भले ही शक्तिशाली और प्रभावशाली नजर आए लेकिन जिंदगी में सच्ची और स्थायी जीत तभी मिलती है, जब आप राम की तरह धर्म और सही रास्ते पर चलते हैं। मैंने उससे कहा कि थिएटर में तुम एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए तालियां बजा सकते हो लेकिन मेरे किरदार को अपना आदर्श मत समझना।''
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें पहली ही फिल्म से दर्शकों का प्यार मिल जाता है लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं होता। इलियाना डिक्रूज भी ऐसी ही अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में हिंदी सिनेमा में भी अपनी जगह बनाई।
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'बर्फी' में काम करने के बाद उनकी पहचान देशभर में हो गई। हालांकि, कैमरे के सामने आने से पहले इलियाना मॉडलिंग को लेकर भी सहज नहीं थीं। उन्हें शुरुआत में इस दुनिया में कदम रखने से डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस काम के लिए तैयार किया और पहली ही फिल्म से अवॉर्ड जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।
इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रोनाल्डो डिक्रूज और मां समीरा डिक्रूज हैं। उनका परिवार मूल रूप से गोवा से जुड़ा है। जब इलियाना करीब 10 साल की थी, तब उनका परिवार गोवा चला गया। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में तीन भाई-बहन हैं। इलियाना का बचपन सामान्य तरीके से बीता और उस समय उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था।
इलियाना की मॉडलिंग में एंट्री भी एक दिलचस्प घटना के बाद हुई। उनकी मां जिस होटल में काम करती थीं, वहां के एक मैनेजर ने इलियाना को देखा और उनकी मां को मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरुआत में इलियाना कैमरे के सामने आने में सहज नहीं थीं। साल 2003 में उनका पहला मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार किया गया था लेकिन उन्हें वह बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने बाद में इसे अपना खराब अनुभव बताया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कुछ फोटोशूट और रैंप शो किए। धीरे-धीरे उन्हें विज्ञापनों में काम मिलने लगा।
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले अभिनेता संजय दत्त से लेकर सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मीका सिंह, डायरेक्टर हंसल मेहता और मधुर भंडारकर तक ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किए। किसी ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया, तो किसी ने बताया कि उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में किस तरह उनका साथ दिया था।
अभिनेता संजय दत्त ने एक्स पर अपने करीबी दोस्त संजय गुप्ता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने संजय गुप्ता को अपना भाई बताते हुए कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस दुनिया में नहीं रहे।
संजय दत्त ने लिखा, ''गुप्ता, मेरे भाई। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए। हमने साथ में बहुत कुछ शेयर किया है, ढेर सारी यादें और दोस्ती के कई साल। तुम हमेशा मेरे परिवार का हिस्सा रहे हो और यह कभी नहीं बदलेगा। मुझे तुम्हारी, हमारी बातचीत और साथ बिताए हर पल की याद आएगी। हम हाल ही में 'कांटे 2' को लेकर बात कर रहे थे। मैं तुम्हारे सपने को पूरा करने के लिए 'कांटे 2' जरूर बनाऊंगा। मेरे भाई, तुम्हारी याद में मैं इस सपने को सच करने के लिए सब कुछ करूंगा। हमेशा और हमेशा तुमसे प्यार करता हूं। भाई, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।''
संजय दत्त और संजय गु्प्ता ने 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'जिंदा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी एक्स पर संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा, ''मैं अब भी इस खबर को मानने की कोशिश कर रहा हूं। हमने साथ में कई दिन बिताए, फिल्में बनाईं, हंसी-मजाक किया, बहस की, विचार साझा किए और ऐसी यादें बनाईं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि तुम्हारे लिए मुझे इस तरह कुछ लिखना पड़ेगा। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तुम्हारी कितनी याद आएगी।''
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल है। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनके सामने फिल्मों की दुनिया के दरवाजे खुल गए। हालांकि, ऐश्वर्या की जिंदगी का सफर हमेशा से फिल्मों की तरफ नहीं था। वह कभी आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने पढ़ाई भी शुरू की थी लेकिन किस्मत उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले आई, जहां उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई।
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज राय मरीन इंजीनियर थे जबकि मां वृंदा राय लेखिका हैं। उनका एक बड़ा भाई आदित्य राय है, जो मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है। ऐश्वर्या का परिवार बाद में मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कॉलेज में आर्किटेक्चर में पढ़ाई की।
पढ़ाई के दौरान ही ऐश्वर्या की दिलचस्पी मॉडलिंग में बढ़ने लगी। इसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ नजर आने के बाद वह काफी चर्चा में आईं। विज्ञापन में उनका 'हाय, आई एम संजना' कहना लोगों को याद रह गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए